राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन
बांदा, के एस दुबे । खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ओपन महिला कबड्डी चयन ट्रायल का आयोजन शनिवार, 25 जुलाई 2026 को सायं 3:30 बजे जे.एन. कॉलेज कबड्डी ग्राउंड, बांदा में किया जाएगा। जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कमल यादव ने बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को 29 जुलाई 2026 को चित्रकूट में आयोजित मंडलीय चयन ट्रायल में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मंडलीय स्तर पर चयनित टीम 4 से 6 अगस्त 2026 तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में आयोजित राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने जिले की सभी
पात्र महिला खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचने की अपील की है। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आधार कार्ड की मूल प्रति, उसकी एक फोटोकॉपी तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। आवश्यक दस्तावेजों के बिना किसी भी खिलाड़ी को चयन ट्रायल में शामिल नहीं किया जाएगा। जिला कबड्डी एसोसिएशन, बांदा ने अधिक से अधिक महिला खिलाड़ियों से ट्रायल में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने और राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर प्राप्त करने का आह्वान किया है।


No comments:
Post a Comment