28 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय पर धरना देगा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 25, 2026

28 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय पर धरना देगा

माध्यमिक शिक्षक संघ, मुख्यमंत्री को भेजेगा 21 सूत्रीय मांग पत्र

बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) ने 28 जुलाई को अपराह्न 2:00 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय, बांदा पर धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। धरने के बाद संगठन की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 21 सूत्रीय मांगपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा जाएगा। संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष केदार वर्मा एवं संरक्षक जानकी शरण शुक्ला ने बताया कि मांगपत्र में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के राजकीयकरण, सभी बच्चों के लिए समान शिक्षा व्यवस्था, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की धारा 12, 18 एवं 21 को यथावत रखते हुए सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने, तदर्थ प्रधानाचार्यों को वेतनमान देने, शिक्षकों के ऑनलाइन स्थानांतरण तथा कार्यालयों में ई-फाइलिंग व्यवस्था लागू करने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।



उन्होंने बताया कि मांगपत्र में डॉ. कस्तूरीरंगन की सिफारिशों के अनुरूप राज्य शिक्षा आयोग के गठन, 18 वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा, वित्तविहीन शिक्षकों को सेवा सुरक्षा एवं मानव संपदा पोर्टल से जोड़ने, जीपीएफ खातों का ऑनलाइन संचालन, कला, व्यायाम, संगीत, भाषा एवं शिल्प शिक्षकों को 50 प्रतिशत पदोन्नति कोटा, अप्रैल 2014 के बाद नियुक्त शिक्षकों की सामूहिक बीमा कटौती शुरू करने तथा विनियमित शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर पुरानी पेंशन का लाभ देने की मांग भी की गई है।


इसके अलावा ग्रीष्मावकाश 2026 में जनगणना एवं अन्य कार्यों के लिए अर्जित अवकाश, पारिवारिक शोक पर न्यूनतम 14 दिन का विशेष अवकाश, विद्यालयों के विभागीय कार्यों हेतु पर्याप्त धनराशि, हाईस्कूल प्रधानाध्यापक का पदनाम बदलकर प्रधानाचार्य ग्रेड-2 किए जाने, अल्पसंख्यक सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय पर संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) एवं उप शिक्षा निदेशक (डीडीआर) कार्यालय में अधिकारियों की नियमित तैनाती तथा परिषदीय, राजकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को उच्च पदों पर नियुक्ति के दौरान वेतन संरक्षण का लाभ देने जैसी मांगें भी शामिल हैं। संगठन के जिलामंत्री मोहम्मद बाकर एवं कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार गुप्ता ने जसपुरा क्षेत्र के विभिन्न अशासकीय विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों से धरने में शामिल होने की अपील की। वहीं जिलाध्यक्ष बालाराम ने सभी विद्यालय इकाइयों के पदाधिकारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं से 28 जुलाई के धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages