पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 किलो 250 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 26, 2026

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 किलो 250 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बाँदा जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन ईगल' के क्रम मे बिसंडा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शनिवार व रविवार की मध्यरात्रि चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को भारी मात्रा में अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बिसंडा थाना पुलिस गश्त और चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना


और चेकिंग के दौरान पुलिस ने शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि सऊवा पूरवा ओरन ग्रामीण क्षेत्र से अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र मुन्नीलाल, निवासी अतर्रा रोड कस्बा ओरन, थाना बिसंडा को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4 किलो 250 ग्राम अवैध सूखा गांजा  बरामद किया गया, बिसंडा थाने पर पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए रविवार को अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक अनुराग पांडे रामनारायण सिंह, कांस्टेबल ऋतिक राय अरुण गुप्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages