दांदौ यमुना नदी पुल के जॉइंट का हिस्सा धंसा, बड़ा गड्ढा होने कि वजह से हादसों को दे रहा दावत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 26, 2026

दांदौ यमुना नदी पुल के जॉइंट का हिस्सा धंसा, बड़ा गड्ढा होने कि वजह से हादसों को दे रहा दावत

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू तहसील क्षेत्र के कमासिन थाना क्षेत्र के दांदौ यमुना नदी पुल के मुख्य मार्ग पर स्थित दादौ घाट पुल के जॉइंट का हिस्सा धंस जाने से बड़ा गड्ढा बन गया है। यह मार्ग फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट और प्रयागराज को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जहां से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन, ट्रक और बालू से लदे डंपर गुजरते हैं। ऐसे में यह गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन कर रह गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण गड्ढे का आकार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। वाहन चालकों को पुल पार करते समय भारी


परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। वही स्थानीय ग्रामीण आरके प्रजापति मनोज द्विवेदी शत्रुघ्न सिंह का कहना है कि पुल के जॉइंट पर बने इस गड्ढे की जानकारी संबंधित विभाग को होने के बावजूद अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। बरसात के चलते गड्ढा लगातार चौड़ा और गहरा होता जा रहा है, जिससे राहगीरों को खतरा बना रहता हैँ, वही ग्रामीणों ने पुल के क्षतिग्रस्त जॉइंट की तत्काल मरम्मत कराई जाने कि मांग किया है।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages