कपसेठी में मंदाकिनी किनारे कार्रवाई, 2 अभियोग पंजीकृत
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि - अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने ग्राम कपसेठी, थाना कर्वी में मंदाकिनी नदी के किनारे संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर लगभग 650 किलो लहन नष्ट किया और 45 लीटर कच्ची शराब बरामद की। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी टीम ने कपसेठी क्षेत्र
में सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान मौके से 650 किलोग्राम लहन बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही विधिपूर्वक नष्ट कर दिया गया। साथ ही 45 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। इस संबंध में संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 की सुसंगत धाराओं में 2 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
दबिश में शामिल टीम
दबिश में आबकारी निरीक्षक आशीष सिंह, प्रणव कुमार पाण्डेय , प्रसेन कुमार राय , आबकारी सिपाही धर्मेंद्र कुमार, समशेर अली, कुलवंत कुमार, लालचंद सरोज, सागर कुमार, सुमित्रा महिला सिपाही, प्रधान आरक्षी नसीम खां , आबकारी सिपाही मो. अनवर मु. खां एवं सरताज खां शामिल रहे। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेंद्र सिंह ने टीम की तत्परता और साहस की सराहना करते हुए कहा कि दुर्गम स्थानों पर जाकर की गई इस कार्रवाई से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। उन्होंने कहा कि जनपद में अवैध मदिरा के व्यापार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और ऐसे कारोबारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


No comments:
Post a Comment