चित्रकूट में धूमधाम से मनाई गई सामाजिक परिवर्तन के महानायक छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 26, 2026

चित्रकूट में धूमधाम से मनाई गई सामाजिक परिवर्तन के महानायक छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती

समारोह में यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

दिव्यांगो को ट्राई साइकिल आदि आवश्यक उपकरणों का किया गया वितरण

छत्रपति शाहूजी महाराज इंटर कॉलेज रगौली में हुआ भव्य वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के रगौली इंटर कॉलेज में सामाजिक परिवर्तन के महानायक छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के संयोजक बांदा चित्रकूट के पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल ने छत्रपति शाहू जी महाराज के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज सामाजिक न्याय, समरसता और शिक्षा के महान अग्रदूत थे। शाहू जी महाराज भारतीय इतिहास के ऐसे युगपुरुष थे जिन्होंने शिक्षा, सामाजिक न्याय, समानता और लोककल्याण को शासन का आधार बनाया। शाहूजी महाराज का जीवन और कार्य आज भी समाज को प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सबका साथ और सबका विकास की नीति पर कार्य कर शाहू जी महाराज के सामाजिक परिवर्तन के सपनों को साकार कर रहे हैं।


बीजेपी जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने शाहू जी महाराज को सामाजिक समरसता का प्रबल समर्थक बताते हुए कहा है कि  छत्रपति शाहू जी महाराज ने अपने राज्य में जातिगत भेदभाव को समाप्त करने तथा समाज के सभी वर्गों को सम्मान दिलाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए। उतर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा है कि शाहू जी महाराज का जीवन राष्ट्रसेवा, लोककल्याण और सामाजिक न्याय का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए।

बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे और लवकुश चतुर्वेदी ने शाहू जी महाराज को महान समाज सुधारक बताते हुए कहा है कि उनके आदर्श आज भी समरस और सशक्त भारत के निर्माण में प्रेरणा देते हैं। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अवसर पहुंचाने का कार्य किया।इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता और जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता के महान प्रतीक थे। उन्होंने समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उनके आदर्श आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और छात्रों ने पीएम मोदी की मन की बात सुनने के साथ ही एक पेड़ मां के नाम लगाने का संकल्प लिया।इसके साथ ही क्षेत्र के दर्जनों दिव्यांगो को ट्राई साइकिल आदि आवश्यक उपकरण वितरित किए गए।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी,गुलाब सिंह पटेल,वरिष्ठ भाजपा नेता शक्ति प्रताप सिंह तोमर,राजकुमार त्रिपाठी,सुनील सिंह पटेल,सुशील कुमार सिंह,रवि त्रिपाठी,आशीष रघुवंशी,छेदी लाल सिंह इंद्रराज सिंह पटेल,मनोज सिंह ,दिनेश सिंह पटेल, घनश्याम पटेल,सुरेश अनुरागी, हरि गोपाल मिश्रा,ओमप्रकाश बालाजी मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी के प्रतिनिधि पिंटू द्विवेदी, बलराम पटेल, मनजीत सिंह,रामचंद्र वर्मा तथा बांदा बबेरू नरैनी मानिकपुर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता पार्टी कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages