कारगिल विजय दिवस पर अभाविप ने निकाली 700 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 26, 2026

कारगिल विजय दिवस पर अभाविप ने निकाली 700 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि - कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), चित्रकूट धाम जिले द्वारा राष्ट्र के वीर सैनिकों के सम्मान में 700 मीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा अटल एकता पार्क से प्रारंभ होकर शहीद पार्क तक निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम् और वीर शहीद अमर रहें के नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री शिवम पांडेय, जिला संगठन मंत्री एवं प्रांत सोशल मीडिया संयोजक आकाश सिंह, शिवेंद्र सिंह दुर्गेश, अंश यादव, रवि तोमर, आदित्य, प्रशांत, शाश्वत,


शिवांग गौतम, हिमांशु सिंह, गोलू, योगेंद्र, रोहित पाल, अशोक पटेल, अंकित, श्याम , अभिषेक दीक्षित, राज , धीरेंद्र पाल, सुरेंद्र, सूरज मिश्रा धर्मेंद्र तथा रितेश सहित अनेक कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव युवाओं में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं सेवा का भाव जागृत करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। तिरंगा यात्रा के माध्यम से उपस्थित युवाओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages