बांदा, के एस दुबे । जिले के राजकीय हाई स्कूल गड़रिया के प्रधानाध्यापक संदीप मिश्रा पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि विद्यालय समय के दौरान एक बाहरी व्यक्ति को स्कूल परिसर में बुलाकर कथित रूप से डरावनी और भयभीत करने वाली कलाएं (खेल) दिखाई गईं, जिससे पांच छात्राएं और एक छात्र बेहोश हो गए।ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने विद्यालय में गांव के लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी। जब ग्रामीणों ने इस संबंध में प्रधानाध्यापक से सवाल किया कि स्कूल समय में ऐसे व्यक्ति को क्यों बुलाया गया, तो आरोप है कि उन्होंने कहा कि विद्यालय में ऐसा कोई खेल नहीं हुआ। वहीं, ग्रामीणों के अनुसार संबंधित व्यक्ति ने दावा किया कि उसने अपना प्रदर्शन स्कूल के अंदर ही किया था।
घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए और इस प्रकार की गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन या शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में जिसकी शिकायत भी खंड शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की गई थी लेकिन उल्टा ही बेसिक शिक्षा अधिकारी ग्रामीणों को ही कहने लगे कि आप लोग राजनीति करते हैं।


No comments:
Post a Comment