विद्युत संविदाकर्मियों ने फेशियल अटेंडेंस और कार्य समय को लेकर उठाई आवाज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 26, 2026

विद्युत संविदाकर्मियों ने फेशियल अटेंडेंस और कार्य समय को लेकर उठाई आवाज

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के निर्देशानुसार फेशियल अटेंडेंस के आधार पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक (8 घंटे) उपस्थिति मान्य है, लेकिन संविदाकर्मियों से 24 घंटे और 30 दिन कार्य लिया जा रहा है। बबेरू बिजली घर में 11 केवी के 10 फीडर संचालित हैं, जिनके लिए नियमनुसार 30 स्टाफ (10 गैंग) की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान में केवल 12 स्टाफ (4 गैंग) ही कार्यरत हैं। फेशियल अटेंडेंस के इन और आउट होने के बाद यदि कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी लेने के लिए कोई तैयार नहीं है और न ही कोई लिखित देने को तैयार है।


संविदाकर्मियों ने मांग की है कि प्रबंधन के नियमानुसार 8 घंटे की शिफ्ट वाइज ड्यूटी कराई जाए, शिफ्टवार ड्यूटी चार्ट उपलब्ध कराया जाए और फेशियल ऐप पर उपस्थिति दर्ज कराने की सुविधा दी जाए ताकि उपभोक्ताओं और किसानों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सके। ज्ञापन देने के समय सिद्धार्थ कुमार गुप्ता,नवल किशोर सविता, नवल किशोर मौर्य, श्यामलाल मौर्य,अमर सिंह, शिवाकान्त गर्ग, हरिश्चन्द्र, उमेश, मो० इमरान, सत्यनारायण, सरवन, राजेश यादव,अमित कुमार अन्य विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages