श्रीमद् भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा समिति द्वारा रथ यात्रा मार्ग का किया गया निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 17, 2026

श्रीमद् भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा समिति द्वारा रथ यात्रा मार्ग का किया गया निरीक्षण

देवेश प्रताप सिंह राठौर

शुक्लागंज, उन्नाव। श्रीमद् भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के तत्वावधान में आगामी 16 जुलाई 2026 गुरुवार को आयोजित होने वाली 26वीं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज नगर में प्रस्तावित रथ यात्रा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने गंगाघाट थाना क्षेत्र में बैठक कर यात्रा की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, यातायात, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। इसके उपरांत प्रशासनिक अधिकारियों एवं समिति के पदाधिकारियों ने पूरे रथ यात्रा मार्ग का भ्रमण कर आवश्यक बिंदुओं का निरीक्षण किया तथा यात्रा को शांतिपूर्ण,


सुरक्षित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन का सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि प्रशासन एवं समिति के समन्वय से इस वर्ष भी रथ यात्रा पूर्व वर्षों की भांति सफलतापूर्वक एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न होगी। समिति ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे रथ यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए यात्रा में सहभागी बनें तथा भगवान श्री जगन्नाथ जी के दर्शन एवं रथ यात्रा का पुण्य लाभ प्राप्त करें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages