डीआईजी कार्यालय के सामने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, आयुक्त से कार्रवाई की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 6, 2026

डीआईजी कार्यालय के सामने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, आयुक्त से कार्रवाई की मांग

20 लाख रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया गया था, लेकिन आज तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी

बांदा, के एस दुबे । शहर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित डीआईजी कार्यालय के सामने सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जा और स्थायी निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सिविल लाइन निवासी श्रीमती अंजना सिंह ने चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त को शिकायती पत्र देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सरकारी जमीन की पटरी पर पहले भी अवैध कब्जे की शिकायत की गई थी, जिस पर राजस्व विभाग द्वारा लगभग 20 लाख रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया गया था, लेकिन आज तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। अब उसी स्थान पर स्थायी निर्माण कराया जा रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि


दिव्यांश मिश्रा सरकारी भूमि पर कब्जा कर निर्माण करा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते निर्माण नहीं रोका गया तो अन्य लोग भी सरकारी जमीन पर कब्जा करने लगेंगे, जिससे अतिक्रमण की समस्या और बढ़ जाएगी। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि उच्च न्यायालय द्वारा अवैध निर्माण पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में सरकारी भूमि पर हो रहे कथित निर्माण को तत्काल रुकवाने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। पीड़िता ने आयुक्त से अनुरोध किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर यदि सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण पाया जाए तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निर्माण को हटाया जाए।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages