आरोपी चुन्नू खा जो प्रधान प्रतिनिधि है जो हिस्ट्रीशीटर है जिसके दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं
बांदा, के एस दुबे । जिले के बिसण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम चौसड़ निवासी गुरुगोविन्द सिंह ने अपनी पैतृक भूमि के सौदे में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए आयुक्त से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि 90 लाख रुपये में जमीन खरीदने का समझौता करने के बाद आरोपी ने पूरी रकम का भुगतान नहीं किया और धोखे से अपने नाम रजिस्टर्ड बैनामा करा लिया। इसके बाद उसी भूमि को दूसरे व्यक्ति के परिवार के नाम बेचने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत के अनुसार, गुरुगोविन्द सिंह की गाटा संख्या 1035 की पैतृक भूमि का बंटवारा वाद उपजिलाधिकारी अतर्रा की अदालत में विचाराधीन है। इसी दौरान गांव के बिहारी पुत्र चन्द्रपाल ने पहले खरीदार दिलाने की बात कही और बाद में स्वयं 90 लाख रुपये में जमीन खरीदने का प्रस्ताव रखा। आरोप है कि बैनामे के दिन 45 लाख रुपये तथा शेष 45 लाख रुपये दो माह के भीतर देने का वादा किया गया था। पीड़ित का
कहना है कि आरोपी ने आरटीजीएस के माध्यम से केवल 16 लाख और 18 लाख रुपये, कुल 34 लाख रुपये ही खाते में भेजे, जबकि शेष 56 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया। इसके बावजूद कथित रूप से 24 अप्रैल 2026 को जमीन का रजिस्टर्ड बैनामा अपने नाम करा लिया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने बाद में कथित साजिश के तहत उक्त भूमि को नसीम खां की पत्नी रहनुमा खां के नाम भी विक्रय कर दिया। पीड़ित ने पूरे मामले को सुनियोजित धोखाधड़ी, षड्यंत्र और रकम गबन का मामला बताते हुए आयुक्त व पुलिस अधीक्षक से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई तथा बकाया धनराशि दिलाने की मांग की है। बताया कि आरोपी चुन्नू खा जो प्रधान प्रतिनिधि है जो हिस्ट्रीशीटर है जिसके दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं जिसे केवल यही काम है स्थानीय पुलिस के सहयोग से कई लोगों की जमीन हड़प चुका है। आरोपी ने कई लाख की स्टांप चोरी भी की है।


No comments:
Post a Comment