जसपुरा में गैंगस्टर आरोपी के संरक्षण में धड़ल्ले से हरे-भरे पेड़ों का कटान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 23, 2026

जसपुरा में गैंगस्टर आरोपी के संरक्षण में धड़ल्ले से हरे-भरे पेड़ों का कटान

सड़क किनारे पड़ी लकड़ियों से हादसों का खतरा

बांदा, के एस दुबे । जसपुरा क्षेत्र के  इलाके में बड़े पैमाने पर हरे-भरे पेड़ों की कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक गैंगस्टर आरोपी के संरक्षण में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर लकड़ी को क्षेत्र से बाहर भेजा जा रहा है। सड़क किनारे बड़ी मात्रा में पड़ी लकड़ियां न केवल पर्यावरण के लिए खतरा हैं, बल्कि राहगीरों के लिए भी दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में हमीरपुर पुलिस ने गैंगस्टर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई कर उसका कांटा भी सीज कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अवैध लकड़ी का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आरोप है कि लगातार हरे-भरे पेड़ों की कटाई कर ट्रकों के


माध्यम से लकड़ी बाहर भेजी जा रही है। क्षेत्रवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि वन विभाग और स्थानीय पुलिस की मिलीभगत अथवा लापरवाही के कारण यह अवैध कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है। सड़क के किनारे लकड़ियों के ढेर लगे रहने से कई बार दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध कटान पर तत्काल रोक लगाने, दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा सड़क किनारे पड़ी लकड़ियों को हटवाने की मांग की है।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages