गाय बांधने जा रही महिला के साथ गाली गलौज मारपीट के साथ जान से मारने की दी धमकी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 23, 2026

गाय बांधने जा रही महिला के साथ गाली गलौज मारपीट के साथ जान से मारने की दी धमकी

बबेरू/ बांदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कायल गांव की रहने वाली महिला राजकुमारी पत्नी महेश्वरी प्रसाद की शाम बबेरू कोतवाली पहुंचकर गांव के ही रहने वाले हरिश्चंद्र मौर्य फूलचंद मौर्य,ज्ञान प्रकाश व कुबेर इन सभी के खिलाफ गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मैं अपने दूसरे मकान मे गाय बांधने के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में यह सभी लोग गाली गलौज करने से मना करने पर मारपीट करने में आमादा हो गए, जिससे घर में घुसकर जान बचाई है, लेकिन दरवाजे पर कुल्हाड़ी व लाठी डंडों से जानलेवा हमला भी किया है, और घर के अंदर


घुसकर मारपीट किया, और कहा कि मेरे 7 वर्षीय पुत्र को भी डंडे से मारा महिला ने बताया कि घटना के वक्त मेरा पति घर में नहीं था, तो डायल 112 पुलिस को हमने सूचना दिया, लेकिन पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंची, और सभी लोग धमकी देते हुए जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिया है। वहीं बबेरू कोतवाली पुलिस के द्वारा इस मारपीट की जांच में जुट गई है वही पुलिस का कहना है की घटना की जांच पड़ताल की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages