राम मंदिर दान मामले की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) जिला परिषद के नेतृत्व में सोमवार को धरना-प्रदर्शन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी खागा को सौंपा गया। ज्ञापन में अयोध्या राम मंदिर निर्माण एवं दान से जुड़े कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं व्यापक जांच कराने की मांग की गई। पार्टी के जिला सचिव रामप्रकाश की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि राम मंदिर निर्माण से संबंधित मामले में एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर दर्ज एफआईआर केवल हिमशैल का ऊपरी हिस्सा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि चंपत राय एवं अनिल मिश्रा के इस्तीफे मात्र से मामले की गंभीरता समाप्त नहीं हो जाती। उनकी भूमिका,
![]() |
| एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सीपीआई के पदाधिकारी। |
जिम्मेदारी तथा संभावित मिलीभगत की गहन जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि कुछ कनिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी तथा विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी से ध्यान हटाने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी का आरोप है कि जवाबदेही के नाम पर केवल औपचारिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने राष्ट्रपति से मांग किया कि पूरे प्रकरण की स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी पाए जाने वाले सभी व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा धार्मिक आस्था के नाम पर हुए कथित आर्थिक अनियमितताओं पर पारदर्शिता लाई जाए। पार्टी नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के धन एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े मामलों में जवाबदेही और पारदर्शिता सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इस मौके पर रामप्रकाश, फूलचंद्र पाल, मोतीलाल, प्रभाकर पांडेय, पूरनलाल, रामौतार सिंह मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment