समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के डीएम ने दिए सख्त निर्देश
फतेहपुर, मो शमशाद । जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को खागा तहसील सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी और विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 267 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 28 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर राहत प्रदान की गई, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देशों के साथ भेज दिया गया। डीएम ने दूर-दराज से पहुंचे शिकायतकर्ताओं की
![]() |
| संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़ितों की समस्याएं सुनतीं डीएम निधि गुप्ता वत्स। |
समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि शासकीय कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी पात्र गरीबों को जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। कोई भी पात्र व्यक्ति किसी योजना से वंचित न रहे, इसके लिए अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उन्होंने आईजीआरएस एवं मुख्यमंत्री संदर्भ से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान समय सीमा के भीतर किया जाए, ताकि जनता को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी खागा, पुलिस क्षेत्राधिकारी खागा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसी एनआरएलएम, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, एलडीएम, खंड विकास अधिकारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment