बबेरू /बांदा, के एस दुबे । थाना मरका पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल चोरी के एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। गिरफ्तार अभियुक्त पर गैंगस्टर एक्ट समेत चोरी और धोखाधड़ी के आधे दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। थाना मरका क्षेत्र के रहने वाले मानसिंह ने 19 जुलाई 2026 को अज्ञात चोरों द्वारा अपनी मोटरसाइकिल चोरी किए जाने की सूचना दी थी। इस पर
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश के लिए टीम गठित की थी। सोमवार (27 जुलाई 2026) को गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस ने मरका असोथर रोड पुलिया के पास से अभियुक्त कामता उर्फ चुन्नू (पुत्र रामसरन, निवासी अतर्रा रोड कस्बा बबेरू, हाल पता- सिंघाव, थाना ललौली, फतेहपुर) को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई हैँ, आरोपी एक शातिर अपराधी है, जिस पर बांदा जिले के विभिन्न थानों अतर्रा, बदौसा, बिसण्डा, नरैनी और मरका में चोरी, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट के तहत 7 मुकदमे दर्ज हैं।


No comments:
Post a Comment