अवैध तमंचा दिखाकर धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 27, 2026

अवैध तमंचा दिखाकर धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

बबेरू / बाँदा, के एस दुबे  । थाना कमासिन पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को अवैध तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।  कमासिन थाना क्षेत्र के बन्थरी गांव निवासी रज्जू ने 26 जुलाई 2026 को सूचना दी थी कि गांव के ही एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश में अवैध तमंचा दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।


पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त रामसिया पुत्र मलवा (निवासी बन्थरी) को बन्थरी गांव के बाहर मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओ मे मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages