नौनिहाल को ट्रैक्टर ने कुचला मौके पर मौत, परिजनों ने लगाया जाम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 5, 2026

नौनिहाल को ट्रैक्टर ने कुचला मौके पर मौत, परिजनों ने लगाया जाम

पैलानी/बांदा, के एस दुबे । चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव के खाद्य समिति के सामने 3 वर्षीय किशोर नितिन पुत्र रमेश वर्मा निवासी पलरा सड़क पर बच्चा खड़ा हुआ था तभी महेश भदोरिया के ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिससे मौके पर मौत हो गई और ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया वहीं परिजन व ग्रामीणों ने कानपुर बांदा हाईवे पर वहीं पर जाम लगा दिया जाम  सुबह 7:30 से 10:00 बजे तक लग रहा मौके में पहुंचे अधिकारी सीओ सदर सौरभ सिंह, तहसीलदार राधेश्याम सिंह , नायब तहसीलदार वेद प्रकाश  थाना प्रभारी आनंद कुमार ने समझा कर किसी तरह जाम खुलवाया गया रमेश वर्मा के भतीजे गौरी शंकर ने बताया कि नितिन तीन भाई थे यह दूसरे नंबर का था ऋषभ,


नितिन, नैतिक तीन भाई थे पिता टब ,बाल्टी फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था  गौरीशंकर ने बताया कि मां सुनीता रोड उस पार जानवर बांधने सुबह गई हुई थी तभी पीछे-पीछे नितिन चला गया और रोड पर खड़ा हो गया और ट्रैक्टर आया तो मैने आवाज व हाथ से रोकने का प्रयास किया लेकिन ट्रैक्टर नहीं रुका और नितिन के ऊपर चढ़ा दिया जिससे मौके पर मौत हो गई बताया कि जाम जब खुलेगा यहां पर ब्रेकर बनना चाहिए अनियंत्रित गाड़ियां भगती है ट्रैक्टर मालिक के ऊपर मुकदमा दर्ज होना चाहिए और सरकार से मुआवजा मिलना चाहिए तभी हम लोग जाम  खोलेंगे बांदा कानपुर मार्ग मे ढाई घंटे जाम लगा रहा जिसमें रोडवेज व सैकड़ो वाहन फंसे रहे वही राधेश्याम तहसीलदार से बात किया बताया की परिजनों की मांग ब्रेकर व मुकदमा व मुआवजा हुआ एक ही परिवार के लोग एक ही घर में रह रहे हैं उनको आवास मिल जाए आश्वासन से जाम खुलवाया गया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages