बाँदा, के एस दुबे । राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह के अवसर पर ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), बांदा में सहकारी संस्थाओं हेतु बैंकर्स कार्यशाला का आयोजन नाबार्ड, बांदा द्वारा किया गया। कार्यशाला का संचालन जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम), नाबार्ड ने किया। इसमें बांदा जिला सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय के अधिकारियों, सभी शाखा प्रबंधकों, बांदा जनपद के बीपैक्स सचिवों तथा सहकारिता विभाग के सहायक विकास सहकारिता अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यशाला में डीडीएम, नाबार्ड ने प्रतिभागियों को नाबार्ड की ई-केसीसी
पहल, ई-किसान उपज निधि, पैक्स कम्प्यूटरीकरण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, नए बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियों के गठन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, स्वयं सहायता समूह एवं संयुक्त देयता समूह के वित्तपोषण तथा सहकारिता क्षेत्र में केंद्र एवं राज्य सरकार तथा नाबार्ड की नवीनतम पहलों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
कार्यशाला में सहकारी संस्थाओं के माध्यम से कृषि ऋण की पहुँच बढ़ाने, डिजिटल सेवाओं को प्रोत्साहित करने, किसानों को समयबद्ध वित्तीय सेवाएँ उपलब्ध कराने तथा सहकारी क्षेत्र को अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष बल दिया गया। प्रतिभागियों ने विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आपसी समन्वय एवं सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।


No comments:
Post a Comment