भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल, जनता बदलाव चाहती है – सांसद सनातन पांडेय - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 5, 2026

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल, जनता बदलाव चाहती है – सांसद सनातन पांडेय

बांदा, के एस दुबे ।  सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बलिया से सांसद सनातन पांडेय ने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। जनता से किए गए वादे पूरे नहीं हुए हैं और आम नागरिक आज अनेक समस्याओं से जूझ रहा है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के नाम पर केवल प्रचार किया जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर जनता को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। समाजवादी पार्टी हमेशा जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी। सांसद  सनातन पांडेय ने आगामी 5 अगस्त को लखनऊ में आयोजित होने वाली समाजवादी चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र जी की जयंती के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र जी का संपूर्ण जीवन समाजवाद, सादगी, संघर्ष और जनसेवा का प्रतीक रहा है। उनकी विचारधारा आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर जनेश्वर मिश्र जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाजवादी विचारधारा को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा तथा संगठन को नई ऊर्जा देगा।

प्रेस वार्ता के दौरान उपस्थित पत्रकारों के विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देते हुए सांसद सनातन पांडेय  ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के हर मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। नि वर्तमान जिला अध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, सांसद कृष्णा देवी,शिव शंकर पटेल, विशंभर निषाद, लोकसभा प्रभारी उमेश यादव, वरिष्ठ नेता ईशान सिंह लवी, वरिष्ठ नेता शेखर शर्मा  प्रमोद गुप्ता राजा, निलेश श्रीवास, प्रियांशु गुप्ता आमिर खान मनी, जन्मेजय सिंह रामलाल प्रजापति, ऋषि द्विवेदी, इरफान खान मनी कश्यप, रईस खान आदि सैकड़ो नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages