बांदा, के एस दुबे । जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में एक ज्ञापन कार्यक्रम जिलाधिकारी महोदय बांदा के माध्यम से महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनन्दी बेन पटेल जी को किसानों की खाद, बीज व विद्युत उपभोक्ताओं की स्मार्ट मीटर तेजी से भाग रहें हैं एवम् मनमाना बिजली बिल आने की समस्या को लेकर हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मीडिया से रूबरू होते हुए बतलाया कि "महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश से ज्ञापन के माध्यम से माँग की गई है कि खरीफ की फसल की बोआई एवं रोपाई का कार्य चल रहा है। इस समय हमारे बांदा जनपद में अन्नदाता किसानों को यूरिया एवं डी०ए०पी० खाद की अत्यधिक आवश्यकता होती है, जिसके लिए उन्हें लम्बी लाइने लगानी पड़ रही हैं, परन्तु इसके बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे वे काफी परेशान एवं हताश हैं।
महामहिम राज्यपाल जी को यह भी अवगत कराया गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में जो बिजली के स्मार्ट मीटर लगाये गये हैं उनके तेज चलने की शिकायतें हमारे बांदा जनपद में कई जगहों से प्राप्त हो रही हैं, जिसके चलते उपभोक्ताओं को काफी अधिक विद्युत बिल का भुगतान करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। पहले से ही महंगाई की मार से जूझ रहे आम उपभोक्ता इससे काफी निराश व परेशान हैं।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों एवं आम जनमानस के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रही है। ऐसे में हमारा कर्तव्य बनता है कि हम हमारे बांदा जनपद में किसानों की यूरिया एवं डी०ए०पी० की कमी दूर करने एवं बिजली के स्मार्ट मीटर के नाम पर विद्युत उपभोक्ताओं के बिल में अत्यधिक वृद्धि करने पर अपना विरोध दर्ज करें, जिससे इन ज्वलन्त समस्याओं का समाधान सम्भव हो सके। माननीय महामहिम राज्यपाल जी आपसे आग्रह है कि "हमारे बांदा जनपद में किसानों की खाद की समस्या के त्वरित समाधान एवं आम विद्युत उपभोक्ताओं के साथ स्मार्ट मीटर के नाम पर की जा रही लूट को त्वरित रोकने का आदेश उत्तर प्रदेश सरकार को दिया जाए।"
इस अवसर पर ज्ञापन कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह एडवोकेट, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष / संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला एडवोकेट, डॉ संजय द्विवेदी दनादन, बल्देव वर्मा एडवोकेट, मोहम्मद इदरीश, जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, जितेन्द्र गौरव, कालीचरण निगम, जिला सचिव बाबूराम यादव, केशव पाल, रामखेलावन, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, राममिलन सिंह पटेल एडवोकेट जिला कांग्रेस प्रवक्ता, राजेश गुप्ता जिला कांग्रेस वक्ता, धीरेन्द्र पांडेय धीरू, रफत खान गोगा, गौरव सक्सेना, कृपाशंकर सोनी, आरिफ निजामी, सत्यम सिंह, दिव्यांश वर्मा, शिवशरण सिंह, मोहम्मद इस्लाम, चंद्रप्रकाश चंदू, वीरेन्द्र खंगार प्रमुख कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment