भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन सशक्तिकरण पर जोर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 22, 2026

भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन सशक्तिकरण पर जोर

बूथ को चुनावी सफलता की आधारशिला बताया

बांदा, के एस दुबे  । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार विधानसभा बांदा सदर के अंतर्गत बांदा नगर स्थित मंडपम मैरिज हॉल में बुधवार को भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति तय करने तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के साथ हुआ। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान ने कहा कि बूथ अध्यक्ष केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि


पूरे वर्ष संगठन और जनता के बीच मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, नए मतदाताओं से संवाद स्थापित करने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि एवं बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष पार्टी का महत्वपूर्ण प्रतिनिधि है और बूथ की मजबूती ही चुनावी सफलता की आधारशिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक घर तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने की। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर निरंतर सक्रिय रहने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के 341 बूथ अध्यक्ष, 54 शक्ति केंद्र संयोजक, सभी मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बांदा की अध्यक्ष मालती गुप्ता बासु, जिला महामंत्री ममता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष पंकज रैकवार, जिला मंत्री दुर्गा चौरसिया, संतोष नायक, रूपा चौहान, मंडल प्रभारी पुष्कर द्विवेदी, लखन लाल राजपूत, रणजीत सिंह, अभिषेक गुप्ता तथा चारों मंडलों के अध्यक्ष रज्जन गुप्ता, प्रेम स्वरूप द्विवेदी, विनय कुशवाहा और संतोष राजपूत सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages