निजी जमीन पर निर्माण को लेकर विवादों में घिरी सीसी रोड - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 27, 2026

निजी जमीन पर निर्माण को लेकर विवादों में घिरी सीसी रोड

बबेरू /बांदा, के एस दुबे । ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के तहत बनाई जा रही सीसी रोड अचानक विवादों में घिर गई है। निजी जमीन से होकर रास्ता निकालने को लेकर हुए विरोध के बाद निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। पूरा मामला बांदा जनपद के विकासखंड बबेरू क्षेत्र अंतर्गत रयान गांव का है। यहाँ ग्राम प्रधान राम लखन वर्मा द्वारा ग्राम पंचायत में सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान उस वक्त बाधा उत्पन्न हो गई, जब सड़क का निर्माण मौर्य समाज के एक ग्रामीण की निजी जमीन से कराया जाने लगा।


पीड़ित मौर्या जी का कहना है कि जिस स्थान से सीसी रोड निकाली जा रही है, वह उनकी निजी भूमिधरी जमीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क का जो वास्तविक और सरकारी रास्ता था, वहाँ तो मकान बनवा दिया गया है। अब जबरन हमारी निजी जमीन से सीधा रास्ता निकाला जा रहा है। हम इसका विरोध कर रहे हैं और हमारे पास अपनी जमीन के पूरे वैध साक्ष्य भी मौजूद हैं। वहीं दूसरी ओर, ग्राम प्रधान राम लखन वर्मा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में जनहित के लिए सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन एक व्यक्ति विशेष द्वारा इसमें अनावश्यक विरोध जताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले से संबंधित उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है ताकि जल्द से जल्द समस्या का समाधान हो सके। फिलहाल, दोनों पक्षों के आमने-सामने आने और विवाद बढ़ने के कारण सड़क निर्माण का कार्य बीच में ही रुक गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages