भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक संपन्न - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 27, 2026

भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक संपन्न

बांदा, के एस दुबे । कृषि परिसर बांदा में भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) चित्रकूट धाम मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल के बांदा, महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट जनपदों की विभिन्न किसान समस्याओं एवं जनसमस्याओं पर गहन चर्चा की गई। बैठक के उपरांत मंडल की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आयुक्त , चित्रकूट धाम मंडल बांदा को मांग पत्र सौंपा गया। निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की जांचरू बांदा नगर पालिका व नगर पंचायत नारायणी में सीसी रोड एवं नाला निर्माण में ईओ व ठेकेदारों की मिलीभगत से घटिया सामग्री इस्तेमाल करने और धन के बंदरबांट का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई। मंडल की सहकारी समितियों में यूरिया व डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा निजी दुकानों द्वारा ओवररेटिंग पर सख्त निगरानी व कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।हमीरपुर की मौदहा तहसील के ग्राम कुनेहटा न्यूरिया के जंगल में फरवरी-मार्च 2026 से अधूरी पड़ी गौशाला का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग, ताकि फसलों को बचाया जा सके।


मंडल भर में घूम रहे अन्ना मवेशियों को तत्काल गौशालाओं में संरक्षित करने पर बल दिया गया।मौदहा बांध की मुख्य नहर का उच्चीकरण, पक्कीकरण और गेट लगवाने की मांग।बांदा के तिंदवारी ब्लॉक में ग्राम सहूंरपुर से डीधवट मार्ग का पक्कीकरण कराने की मांग की गई, ताकि मार्ग में पड़ने वाले 5 डेरों के बच्चे सुगमता से स्कूल जा सकें।

बांदा के पलरा, जोरही, पैलानी, भभुआ सहित सभी पशु चिकित्सालयों में डॉक्टरों व कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरकर इलाज शुरू कराया जाए।बांदा में आंधी-तूफान से टूटे विद्युत खंभों को तत्काल गड़वाया जाए। किसानों से खंभे लगाने के नाम पर की जा रही अवैध वसूली पर जांच व कार्रवाई की मांग की गई। महोबा के कबरई ब्लॉक अंतर्गत बिला दक्षिण व मकरबई में रेलवे अंडरब्रिज में भरे पानी की निकासी की पक्की व्यवस्था की जाए। नाबार्ड के परिपत्र 9 अक्टूबर 2012 के अनुसार 365 दिन या 30 जून तक ऋण चुकाने पर 3प्रतिशत ब्याज दर का नियम है। मंडल में 6-6 महीने पर वसूली और 7प्रतिशत ब्याज वसूलने की जांच कराकर पिछले 14 वर्षों से अधिक वसूला गया अतिरिक्त ब्याज वापस कराया जाए।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages