कानपुर, प्रदीप शर्मा - रोटरी क्लब कानपुर आर्यन्स द्वारा डाक्टर्स एवं चार्टर अकाउंटेंट दिवस मनाया गया। रोटरी का नया सत्र 1 जुलाई से शुरू होता है तथा 30 जून को समाप्त होता है। 1 जुलाई को स्व डॉ विधान चंद्र राय की स्मृति में डॉक्टर्स दिवस मनाया जाता है। इसी दिन चार्टर अकाउंटेंट दिवस भी मनाया जाता है। इस अवसर पर क्लब द्वारा रविवार को क्लब द्वारा कानपुर के डॉ वरुण मेहरोत्रा, डॉ सुमन गुप्ता एवं चार्टर अकाउंटेंट कृष्ण दत्त शुक्ल एवं
अर्पित गंगवार को अंगवस्त्र व सम्मान पत्र दे कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्लब के चार्टर अध्यक्ष डॉ भक्ति विजय शुक्ला, क्लब अध्यक्ष डॉ हरीश दीक्षित क्लब सचिव रो डॉ पुष्पा यादव एवं डॉ डी के यादव आज के कार्यक्रम के कार्यक्रम निदेशक रो डॉ बी यन आचार्य मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment