लाल बहादुर शास्त्री चैक का कराया सौंदर्यीकरण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 23, 2026

लाल बहादुर शास्त्री चैक का कराया सौंदर्यीकरण

डा. अनुराग ने रखवाए गमले सहित 15 पौधे

फतेहपुर, मो शमशाद । सिविल लाइंस वार्ड के सभासद विनय तिवारी की प्रेरणा से इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश तथा आरोग्य भारती कानपुर प्रांत पर्यावरण प्रमुख डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने गुरूवार को लाल बहादुर शास्त्री चैक का सौंदर्यीकरण कराया। डॉ अनुराग ने 15 पौधे गमले सहित शास्त्री चैक में रखवाए। जिनमें टेक्सेस, बेला, मनोकामनी, नागचंपा, ड्रेसिया, कैरी कैचर, मधुमालती, मंडेला, मिर्ची गुड़हल, फाइकस के पौधे लगाए गए। डॉ अनुराग ने बताया कि सारे पौधे एमजी नर्सरी से लाए गए हैं। डॉ अनुराग ने सभी जनपदवासियों

लाल बहादुर शास्त्री चैक का सौंदर्यीकरण करते रेडक्रास चेयरमैन व अन्य।

से आग्रह किया है कि सभी अपने पास के चैराहों को सुंदर बनाने व पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधे लगाएं और अपने जनपद को हरा भरा व सुंदर बनाएं। इस अवसर पर राकेश वर्मा एडवोकेट, सभासद विनय तिवारी, संजय कुमार श्रीवास्तव, अमित शिवहरे, सुरेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages