किशोरी को बिच्छू ने काटा एंबुलेंस ना मिलने पर किशोरी की हुई मौत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 6, 2026

किशोरी को बिच्छू ने काटा एंबुलेंस ना मिलने पर किशोरी की हुई मौत

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में किशोरी को जहरीले बिच्छू ने काटा, सीएचसी बबेरू से जिला अस्पताल रिफर किया गया जहाँ एंबुलेंस ना मिलने पर किशोरी की मौत हो गयी। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर गांव की रहने वाली किशोरी रजोला देवी पुत्री हरीवा निषाद उम्र करीब 15 वर्ष यह रविवार की शाम शौच करने के बाद अपने घर पहुंची तभी किशोरी रजोल देवी को जहरीले बिच्छू ने काट लिया। किशोरी की हालत गंभीर होने लगी, परिजनों के द्वारा पहले झाडफूँक करवाया जब सही नहीं हुआ तो सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया, जहाँ पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखते हुए


जिला अस्पताल रिफर कर दिया। 108 एंबुलेंस को फोन किया लेकिन 1 घंटे तक फोन लगाते रहे, लेकिन समय से एंबुलेंस नहीं पहुंची, कुछ देर के बाद जब एंबुलेंस आई तो एंबुलेंस में लिटाते समय ही किशोरी की मृत्यु हो गयी, मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बबेरू कोतवाली पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर सोमवार की दोपहर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। वही मृतका के पिता हरीवा  ने जानकारी दिया कि एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन समय से एंबुलेंस नहीं आई जिससे मेरी लड़की की मृत्यु हो गई, जानकारी के मुताबिक मृतक के दो बहन और तीन भाइयों में चौथे नंबर की थी। जिस घटना को देखते हुए परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages