शीशम के पेड़ में 14 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 6, 2026

शीशम के पेड़ में 14 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । मरका थाना क्षेत्र के अरमार गांव मे 14 वर्षीय किशोर ने शीशम की पेड़ मे रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, वही घटना जाँच मे पुलिस जुट गयी। बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मरका थाना क्षेत्र के अरमार के रहने वाले सुमित कुमार पुत्र देवकुमार यादव उम्र करीब 14 वर्ष यह आज सोमवार को खेतो की तरफ जानवर लेकर घर से गया तभी वहीं पर शीशम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर


लिया, जैसे ही ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को सूचना दिया, मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मरका थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम के द्वारा जांच पड़ताल की गई है। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है. वहीं पुलिस के द्वारा इस घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था, इस घटना को देखते हुए मृतक का पिता देव कुमार माँ माधुरी देवी सहित पूरे परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages