बांदा, के एस दुबे । जिले के खुरहंड स्टेशन स्थित भांग की दुकान में कथित रूप से गांजा बेचे जाने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गिरवा रोड क्षेत्र से एक संदिग्ध गांजा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। मामले में यह भी चर्चा है कि गिरफ्तार व्यक्ति का संबंध संबंधित भांग दुकान के ठेकेदार से है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भांग की दुकान की आड़ में लंबे समय से अवैध रूप से गांजे का कारोबार संचालित किया जा रहा था। सप्लायर की गिरफ्तारी के बाद अब लोगों की निगाहें पुलिस और आबकारी विभाग की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।
यदि जांच में यह साबित होता है कि लाइसेंसधारी दुकान से अवैध रूप से गांजा बेचा जा रहा था, तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार जेल भेजा जाएगा और पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच होगी या नहीं। जब वही पूरे मामले की जानकारी खुरहंड चौकी इंचार्ज विवेक त्रिपाठी से ली गई तो उनके द्वारा बताया गया कि आरोपी खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच की जा रही है।


No comments:
Post a Comment