दुर्घटना में घायल ने ससुरालियों व पड़ोसियों पर लगाए गंभीर आरोप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 22, 2026

दुर्घटना में घायल ने ससुरालियों व पड़ोसियों पर लगाए गंभीर आरोप

मां की हो गई थी मौत, घायल भांजी का चल रहा इलाज

फतेहपुर, मो शमशाद । खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर हाइवे में बीते सोमवार को बाइक सवार मां बेटे और भांजीं को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया जिसमें वृद्ध मां की मौत हो गई और बेटा व भांजी गंभीर घायल हो गए। घटना की जानकारी मृतक महिला के गांव भदसरी पहुंची तो मातम छा गया। घटना के बाद पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करा मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल बेटे उमेश पांडेय को होश आने पर उसने अपनी पत्नी व पारिवारिक पड़ोसी चाचा पर एक्सीडेंट कराने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाने के भदसरी गांव के रहने वाले घायल उमेश पांडेय ने बताया कि उनके पिता विशंभरनाथ पांडेय ने गांव में जमीन खरीदी थी। जिसमें उनके चाचा ने षड़यंत्र रचते हुए पिता की मौत के बाद चकबंदी में अपना

अपनी व्यथा बताता घायल युवक।

नाम भी चढ़वा लिया और पूरी खेती पर कब्जा कर लिया। जिसका मुकदमा चल रहा है। वर्ष 2013 में उसकी शादी खागा कोतवाली के टेकारी गांव के योगेंद्र नारायण दुबे की बेटी पूर्णिमा से हुई और लगभग पांच वर्ष पत्नी उसके साथ रही और जिससे दो बेटियां दस वर्षीय राधिका और आठ वर्षीय प्रिया है। पारिवारिक चाचा दयाशंकर पांडेय से जमीन न मिलने पर पत्नी ने विवाद कर अपने मायके चली गई और तलाक का दबाव बनाया और बिना तलाक के ही मंझिलगांव के ट्रक चालक बउवा दुबे के साथ रहने लगी। कल जब वह बाइक से अपनी 85 वर्षीय मां सिया दुलारी और 16 वर्षीय भांजी अनमोल को लेकर बहन के घर जाने के लिए गांव से निकला तो मोबाइल पर ससुर योगेन्द्रनाथ दुबे का फोन आया और बोला वह इस रंग की शर्त पहनकर बाइक से निकला है आज खैर नहीं है, एक्सीडेंट करवा देगा। वह खोखली धमकी समझकर बाइक में मां भांजी को लेकर जैसे ही खागा भोगलपुर हाइवे के पास पहुंचा तो ट्रक से  बाइक को कुचल दिया जिसमें मां की मौत हो गई और उसका पैर टूट गया। भांजी का हाथ व गर्दन भी टूट गई। इस पूरी घटना की सत्यता से जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की जाए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages