सभी विधानसभाओं में जुटे 2364 बूथ अध्यक्ष, संगठन मजबूती व चुनावी रणनीति पर मंथन
फतेहपुर, मो शमशाद । भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन आयोजित कर संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का संदेश दिया। सम्मेलन में जिले के 2364 बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया। कार्यक्रमों में वक्ताओं ने मेरा बूथ सबसे मजबूत का नारा बुलंद करते हुए कहा कि बूथ ही चुनावी जीत की सबसे मजबूत कड़ी है और भाजपा की सफलता का आधार बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत है। खागा विधानसभा के खखरेरू में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि अध्यक्ष विकास बोर्ड बांदा एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की मजबूत नींव हैं और उनका सम्मान पार्टी की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि खागा विधानसभा को सरकार में जो प्रतिनिधित्व मिला है, उसमें बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत की बड़ी भूमिका है। प्रदेश सरकार में मंत्री एवं स्थानीय विधायक कृष्णा पासवान ने केंद्र और प्रदेश
![]() |
| बूथ सम्मेलन में भाग लेते जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव व अन्य। |
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बिंदकी विधानसभा के सम्मेलन में चित्रकूट जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से आगामी संगठनात्मक अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार मजबूत हुई है और प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। कार्यक्रम में विधायक जयकुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जहानाबाद विधानसभा के सम्मेलन में कानपुर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन पांडेय ने संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा तथा बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष शामिल हुए। हुसैनगंज विधानसभा के महाराणा प्रताप चैकी चैराहे पर आयोजित सम्मेलन में बांदा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ने बूथों को मजबूत बनाने पर जोर दिया। पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल की ताकत उसके समर्पित बूथ कार्यकर्ता हैं। कार्यक्रम का संयोजन जिला मंत्री संतोष गुप्ता ने किया। अयाह शाह विधानसभा के गाजीपुर कस्बे में आयोजित सम्मेलन में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधायक विकास गुप्ता, जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सदर विधानसभा का सम्मेलन शहर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि हमीरपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने पर जोर दिया। पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने भी संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संयोजन जिला महामंत्री सुशीला मौर्य ने किया।


No comments:
Post a Comment