अदरी में लगा विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 5, 2026

अदरी में लगा विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ

पूर्व विधायक दलजीत सिंह लंबे समय से स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र में सेवा कार्य कर रहे हैं।

बांदा/तिंदवारी, के एस दुबे । तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अदरी स्थित इमामबाड़ा के पास रविवार को पूर्व विधायक दलजीत सिंह की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में उनके छोटे भाई नंदू सिंह के नेतृत्व में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी आंखों की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर में आधुनिक उपकरणों की सहायता से मरीजों की आंखों की जांच की गई। जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को चिन्हित कर उनके निःशुल्क ऑपरेशन एवं उपचार के लिए चित्रकूट भेजा गया। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के गरीब


एवं जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिली। आयोजकों ने बताया कि पूर्व विधायक दलजीत सिंह लंबे समय से स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र में सेवा कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में नंदू सिंह के नेतृत्व में गांव-गांव जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकें। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बेहद उपयोगी हैं और समय पर इलाज मिलने से लोगों को बड़ी राहत मिलती है। कार्यक्रम की सफलता में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, समाजसेवियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन के अंत में सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनसेवा के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।





No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages