मोडिफाइड साइलेन्सर, प्रेशर हॉर्न, हूटर लगवाने वालों के निलंबित होंगे ड्राइविंग लाइसेंस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 23, 2026

मोडिफाइड साइलेन्सर, प्रेशर हॉर्न, हूटर लगवाने वालों के निलंबित होंगे ड्राइविंग लाइसेंस

पीटीओ ने दर्जनों मोटर गैराज व वर्कशॉप का किया निरीक्षण

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : शासन के निर्देश पर 21 से 30 जुलाई तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पीटीओ दीप्ति त्रिपाठी व आरआई रविशंकर ने गुरुवार को जिले में संचालित विभिन्न मोटर गैराज,वर्कशॉप, प्रदूषण जांच केंद्र एवं मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों का निरीक्षण किया। जहां मोटर अधिनियम के तहत दर्जनों संचालकों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रवर्तन की कार्यवाही की गई। पीटीओ दीप्ति त्रिपाठी ने जनपद के समस्त डीलरों, मोटर गैराज एवं वर्कशॉप संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न अथवा हूटर की बिक्री एवं स्थापना करने वाले मोटर गैराज वर्कशॉप आदि युक्त वाहनों से उत्पन्न ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध निरंतर मोटरयान अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा वर्कशॉप, गैराज संचालक पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन वाहन स्वामियों द्वारा अपने मोटरयान में ऐसा


परिवर्तन किया जाता है, तो उनके विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके तहत सम्बन्धित वाहन स्वामी को छह माह तक का करावास रहेगा। ऐसे प्रत्येक परिवर्तन के लिए पांच हजार रुपये तक के जुर्माने से अथवा दोनों से दंडित किया जा सकता है। जो कोई व्यक्ति किसी सार्वजानिक स्थान में ऐसा मोटर यान चलाएगा, अथवा चलाने देगा जिससे सड़क सुरक्षा, शोर नियत्रंण एवं वायु प्रदूषण के सम्बन्ध में विहित मानकों का उल्लंघन होता है। उनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही तीन माह के लिए उसका ड्राइविंग लाइसेंस अयोग्य कर दिया जाएगा एवं प्राथमिकता से वाहन पंजीयन प्रमाण पत्र के  निलंबन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके विरुद्ध पूरे जिले में 21 से 30 जुलाई तक सख्त अभियान चलाया जा रहा है। वाहनों के साथ ही सर्विस सेंटरों की भी जांच की जाएगी। उन्होंने जिले के समस्त वाहन स्वामियों से मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर आदि को अपने वाहनों पर न लगाने की अपील की है। जहां भी इस तरह की अनियमितता मिली संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर आरआई रवि कुमार, कार्यालय सहायक अरुण कुमार पांडेय, असलम खां, कमलेश कुमार, अजय कुमार, मुनेन्द्र तिवारी, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages