अटल आवासीय विद्यालय में बच्चों के अस्वस्थ होने पर आयुक्त सख्त - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 19, 2026

अटल आवासीय विद्यालय में बच्चों के अस्वस्थ होने पर आयुक्त सख्त

बांदा, के एस दुबे । जनपद के अछरौड़ स्थित अटल आवासीय विद्यालय में कई छात्र-छात्राओं के अचानक अस्वस्थ होने की खबर से हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से मामले की जानकारी मिलते ही चित्रकूटधाम मण्डल के आयुक्त अजीत कुमार ने तत्काल कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने बिना किसी देरी के सहायक श्रमायुक्त, विद्यालय के प्रधानाचार्य और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ एक आपातकालीन बैठक बुलाई और पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी ली। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए कमिश्नर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक मेडिकल टीम तुरंत विद्यालय भेजी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी बच्चों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमार छात्रों को तत्काल बेहतर उपचार दिया जाए। कमिश्नर ने सख्त


लहजे में कहा, ष्बच्चों के इलाज में किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की 24 घंटे निगरानी की जाए।कमिश्नर अजीत कुमार ने वर्तमान वर्षा ऋतु को देखते हुए संक्रामक और जलजनित रोगों से बचाव के लिए विद्यालय प्रशासन को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैंरू

 विद्यालय परिसर, हॉस्टल, मेस, रसोई, शौचालय और आसपास के इलाकों में हर दिन विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। मच्छरों की रोकथाम के लिए नियमित रूप से फॉगिंग और एंटी-लार्वा दावों का छिड़काव हो।  बच्चों को केवल ताजा, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन ही परोसा जाए। पीने के लिए केवल उबला हुआ और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए। खाद्य सुरक्षा मानकों की नियमित जांच हो। हॉस्टल में सभी आवश्यक दवाएं और फर्स्ट-एड किट हमेशा तैयार रहें। यदि किसी भी बच्चे में बुखार, उल्टी, दस्त या संक्रमण के लक्षण दिखें, तो बिना समय गंवाए उसका इलाज शुरू किया जाए।

 आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बच्चों की स्थिति पर पल-पल की निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। यदि कोई भी गंभीर परिस्थिति बनती है, तो उसकी सूचना सीधे फोन के माध्यम से कमिश्नर को व्यक्तिगत रूप से दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि बच्चों की सेहत को लेकर किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की उदासीनता पाए जाने पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages