2027 मिशन का भरा दम, भाजपा सरकार पर साधा निशाना,पीडीए पंचायत के जरिए घर-घर पहुंचने का लिया संकल्प
पैलानी, के एस दुबे । तहसील मुख्यालय पैलानी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव,पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री विशंभर प्रसाद निषाद के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन केक काटकर मनाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यालय उद्घाटन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि यह जनसंपर्क कार्यालय क्षेत्र की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा खुला रहेगा। किसान,नौजवान,व्यापारी और आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता
से सुना जाएगा तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए विभिन्न जनहित के मुद्दे उठाए।अयोध्या मंदिर से जुड़े दान-चंदे में कथित अनियमितताओं का भी जिक्र किया और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के एक कथन का उल्लेख करते हुए अपनी बात रखी।कार्यक्रम में श्याम बाबू खंगार, चंद्रभान निषाद,सादिका खातून,देवकली निषाद, केशव पाल,भारत पाल, बिलाल अहमद,प्रदीप यादव, रामप्रकाश निषाद,कुदरत उल्ला खान,पुरुषोत्तम गुप्त, चंद्रभान यादव (नरैनी), धर्मपाल यादव और रोहित अग्रवाल,नारायणदास यादव,संतराम बाल्मीक सहित कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने किया।अंत में कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने तथा पीडीए पंचायत के माध्यम से घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया।


No comments:
Post a Comment