नगर पालिका की व्यवस्थाओं का एससी-एसटी आयोग के सदस्य ने लिया जायजा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 30, 2026

नगर पालिका की व्यवस्थाओं का एससी-एसटी आयोग के सदस्य ने लिया जायजा

चित्रकूट, के एस दुबे : नगर पालिका परिषद कर्वी का गुरुवार को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था, कार्यालय संचालन और कर्मचारियों की समस्याओं की समीक्षा की। उन्होंने कार्यालय परिसर की स्वच्छता तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों की जनसुनवाई कर वेतन से कटे भविष्य निधि (पी.एफ.) और अवकाश संबंधी शिकायतें सुनीं। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का नियमानुसार शीघ्र समाधान कराया


जाएगा तथा पी.एफ. की धनराशि का पूरा लेखा-जोखा उपलब्ध कराते हुए संबंधित खातों में स्थानांतरित कराया जाएगा। अधिशासी अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि नगर पालिका परिषद कर्वी में 70 स्वीकृत पदों के सापेक्ष 25 नियमित, 41 संविदा और 295 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। आयोग के सदस्य ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान सफाई निरीक्षक कमलकांत शुक्ला, अपना दल के जिला अध्यक्ष हेमराज सिंह पटेल, प्रदेश सचिव रेखा पटेल समेत अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages