कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 26, 2026

कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को बताया छात्रों के संघर्ष की जीत

बांदा, के एस दुबे । नीट और  सीबीएसई परीक्षाओं में कथित धांधली तथा जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। शनिवार शाम बांदा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें परीक्षा में धांधली व दबाव के चलते आत्महत्या करने वाले होनहार छात्रों की मौतों पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही, केंद्र सरकार से देश में एक निष्पक्ष और लीक-प्रूफ शिक्षा व्यवस्था लागू करने की पुरजोर मांग की गई। कांग्रेस ने पूर्व में ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन के समर्थन में शनिवार शाम कैंडल मार्च का ऐलान किया था। हालांकि, दोपहर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही यह कैंडल मार्च एक विजय जुलूस और खुशी के माहौल में बदल गया। कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने युवाओं और छात्रों का मुंह मीठा कराया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


कांग्रेसियों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देश भर के आंदोलनरत छात्रों और विपक्ष के साझा संघर्ष की बड़ी जीत करार दिया। पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ता हाथों में मोमबत्तियां लेकर सड़कों पर उतरे।केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि सत्ता के अहंकार में चूर मोदी सरकार युवाओं, छात्रों और विपक्षी दलों की सामूहिक ताकत का अंदाजा नहीं लगा सकी। पूरे देश में अपनी किरकिरी कराने के बाद आखिरकार सरकार को छात्रों के सत्याग्रह और विपक्ष के दबाव के आगे घुटने टेकने ही पड़े। यह इस्तीफा छात्रों की जीत है। सरकार को अपना अड़ियल रवैया छोड़कर भविष्य के लिए सबक लेना चाहिए और लोकतंत्र को कमजोर करने के बजाय छात्रहित में काम करना चाहिए। उन्होंने इस पूरे आंदोलन को मजबूती देने के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का भी विशेष आभार व्यक्त किया। इस कैंडल मार्च और सत्याग्रह कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।  पीसीसी पवन देवी कोरी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश दीक्षित, उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला एडवोकेट, डॉ. संजय द्विवेदी दनादन, मोहम्मद इदरीश भाई, बल्देव वर्मा एडवोकेट।  राजेन्द्र निगम (विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष), रमेश चन्द्र द्विवेदी (संयोजक, बुंदेलखंड निर्माण समिति), सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट (जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी), बी लाल भाई (जिला कंट्रोल रूम प्रभारी), सन्तोष कुमार द्विवेदी (सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष), राममिलन सिंह पटेल एडवोकेट (जिला प्रवक्ता), राजेश गुप्ता (जिला वक्ता), रमेश गुप्ता (व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष)। शोएब रिजवी, जितेन्द्र गौरव, अमित तिवारी, भईयालाल पटेल, हेमन्त कुमार वर्मा, सीमा बाबी, रेनू शर्मा, आरती, बाबूराम यादव, धीरेन्द्र पांडेय श्धीरूश्, राजबहादुर गुप्ता, जिलानी दुर्रानी, इरफान खान (सभासद), ईशू फैज खान (युवा कांग्रेस विधानसभा प्रभारी), कैलाश बाजपेई, के पी सेन, अशोक वर्धन कर्ण, कृपाशंकर सोनी, आरिफ निजामी, लालबाबू राजपूत, सत्यम सिंह, दिव्यांश वर्मा, कुलदीप, शिवा, खालिद नियाजी एडवोकेट, सर्वेश कुमार गुप्ता, इस्लाम भाई, वीरेन्द्र धुरिया, सुखदेव गांधी, और सैय्यद वारिस अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।





No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages