भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथों पर सुना 136वां संस्करण
बांदा, के एस दुबे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें संस्करण का प्रसारण रविवार को जनपद के सभी बूथों पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना एवं देखा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत, लोकल फॉर वोकल, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण जैसे विषयों पर देशवासियों को प्रेरित किया। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने इंदिरा नगर स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के साथ कार्यक्रम सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने स्थानीय उत्पादों,
विशेषकर बांस से बने उत्पादों और खादी के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताते हुए इसे जन-जन का अभियान बनाने की प्रेरणा दी।
भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने अतर्रा मंडल के बूथ संख्या-191 पर कार्यकर्ताओं के साथ 'मन की बात' कार्यक्रम सुना। इस अवसर पर मंडल महामंत्री चतुर सिंह, कोषाध्यक्ष शिवा सिंह, लकी सिंह, प्रभांशु मिश्रा, रज्जू कुशवाहा और हरवंश गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, बांदा दक्षिणी मंडल के बूथ संख्या-74 पर भी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम का प्रसारण सुना। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी उत्तम सक्सेना, जिला मंत्री दुर्गा चौरसिया, मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता (रज्जन), सेक्टर संयोजक अजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment