प्राथमिक शिक्षक संघ का ब्लॉक स्तरीय चुनाव संपन्न, शिवभूषण त्रिपाठी बने अध्यक्ष - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 23, 2026

प्राथमिक शिक्षक संघ का ब्लॉक स्तरीय चुनाव संपन्न, शिवभूषण त्रिपाठी बने अध्यक्ष

रामनगर ब्लॉक इकाई के सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की रामनगर ब्लॉक इकाई का चुनाव बीआरसी रामनगर सभागार में संपन्न हुआ। सभी पदों पर एकल नामांकन होने के कारण पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। जिला कार्यसमिति द्वारा नामित निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार शुक्ला (अध्यक्ष मानिकपुर) और पर्यवेक्षक नारायण सिंह (जिला मंत्री) की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर शिवभूषण त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर, उपाध्यक्ष गयावती और संगठन मंत्री पद पर मनीष द्विवेदी निर्वाचित घोषित किए गए। इसी प्रकार ब्लॉक संघर्ष समिति के अध्यक्ष पद पर दिनेश सिंह और महिला मोर्चा की अध्यक्ष पद पर अर्चना देवी का निर्विरोध


चयन हुआ। प्रांतीय संगठन मंत्री एवं जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पूरी तन्मयता और निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट रहकर दुर्व्यवहार के खिलाफ संघर्षरत रहने की बात कही। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवभूषण त्रिपाठी ने आभार जताते हुए कहा कि वे शिक्षकों के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि संघ में ही शक्ति है। इस मौके पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक शुक्ला, संदीप शुक्ला, ब्रजेश कुमार, हरिशंकर तिवारी, आराधना सिंह, गंगा शुक्ला, अमित पांडेय, राम भूषण, विजय शुक्ला और देव कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages