चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई पहाड़ी का त्रैवार्षिक निर्वाचन शुक्रवार को संपन्न हुआ। सभी पदों पर एकल नामांकन के चलते पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष हरिशंकर तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक कुमार गर्ग, महिला मोर्चा अध्यक्ष शहनान बानो और संरक्षक सुशील कुमार ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। निर्वाचन जिला कार्यसमिति द्वारा नामित पर्यवेक्षक आलोक गर्ग और चुनाव अधिकारी वीरभान सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष मऊ) की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि धरातल पर काम करने और शिक्षकों के हितों की रक्षा करने वाला एकमात्र संगठन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ है, इसलिए सभी लोग संगठन को मजबूत बनाएं। कार्यक्रम में हुए चुनाव में ब्लॉक अध्यक्ष पद पर अमित कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी, मंत्री अमित यादव, संयुक्त मंत्री योगशक्ति पाण्डेय,
कोषाध्यक्ष अमजद शेख, उपाध्यक्ष प्रियंका वर्मा, आलोक गर्ग, इरफान हुसैन, रामनरेश, संगठन मंत्री सुषमा पाल, अनिल त्रिपाठी, अशोक गुप्ता, मनोज पाण्डेय, मीडिया प्रभारी रेखा यादव, अरविंद कुमार, अमित मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, अभिषेक पाण्डेय, प्रवक्ता वंदना त्रिपाठी, राजेंद्र तिवारी, शिवशंकर सहाय, गोविंद सिंह, प्रचार मंत्री प्रियम्बदा पवार, जितेंद्र द्विवेदी, एकाउंटेंट अवधेश पाण्डेय और ऑडिटर जितेंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। महिला मोर्चा में अध्यक्ष प्रियंका वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगीता यादव, मंत्री ममता यादव तथा ब्लॉक संघर्ष समिति में अध्यक्ष अजयवीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वृजेंद्र और मंत्री विकास निर्विरोध चुने गए। निर्वाचन अधिकारियों ने सभी को कर्तव्य और दायित्व की शपथ दिलाई। इस मौके पर जिला मंत्री श्रीनारायण सिंह, विजय शुक्ला, आराधना सिंह, ब्लाक अध्यक्ष रामनगर शिवभूषण त्रिपाठी, रामभूषण पाण्डेय, गंगा प्रसाद, वंदना यादव, अरुण, देव यादव, अजय, सुशील कुमार, रामगोपाल समेत सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment