अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी टीम ने की छापेमारी, नष्ट किया लहन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 24, 2026

अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी टीम ने की छापेमारी, नष्ट किया लहन

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व उनकी टीम आबकारी निरीक्षक प्रणव कुमार पाण्डेय, प्रसेन कुमार राय, प्रधान आबकारी आरक्षी धमेन्द्र कुमार, समशेर अली, दष्यंतु कुमार यादव, मोहम्मद नईम खान, लालचन्द्र सरोज, सागर कुमार व महिला आरक्षी सुमित्रा ने शुक्रवार को कर्वी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुली तलैया में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। संदिग्ध स्थलों की सघन तलाशी के दौरान करीब 80 किलोग्राम लहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही


विधिवत नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही टीम ने 18 लीटर कच्ची शराब जब्त की और एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 (यथा संशोधित) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दो अभियोग पंजीकृत किए हैं। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के व्यापार में लिप्त तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में गुप्त सूचनाओं के आधार पर छापेमारी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब निर्माण या बिक्री की जानकारी मिलने पर तत्काल विभाग को सूचित करें, ताकि दोषियों पर कार्रवाई कर क्षेत्र को नशामुक्त बनाया जा सके।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages