ऑटो में बैठाकर चालक से लूट करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 29, 2026

ऑटो में बैठाकर चालक से लूट करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ के डीसीएम चालक से लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा

फतेहपुर, मो शमशाद । कोतवाली पुलिस ने ऑटो चालक से लूट की सनसनीखेज घटना का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सात सौ रुपये की नकदी और घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा भी बरामद किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 28 जुलाई को मेरठ जनपद के मुंडाली थाना क्षेत्र के अडगांव निवासी फरीद अली ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि वह डीसीएम लेकर फतेहपुर आया था। रात में ऑटो में बैठे तीन युवकों ने उससे मारपीट करते हुए एक हजार रुपये लूट लिए और अधिक रुपये की मांग करते हुए जान से मारने

पुलिस टीम की गिरफ्त में शातिर चोर।

की धमकी दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना और सुरागरसी के आधार पर बुधवार को पुलिस ने भूरा उर्फ निखिल गुप्ता निवासी गंगानगर थाना राधानगर, राहुल लोधी निवासी सेमौर थाना गाजीपुर तथा विनोद कुमार निवासी सेमौर थाना गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाली रात वे विनोद के ऑटो से हंसवा की ओर से लौट रहे थे। रास्ते में सलीम होटल के पास खड़े डीसीएम चालक को देखकर लालच आ गया और लूट की योजना बना ली। भूरा चालक के पास पहुंचा और धमकाकर रुपये मांगने लगा। चालक से एक हजार रुपये छीनने के बाद अधिक रुपये मांगने पर विरोध हुआ, जिसके दौरान धक्का-मुक्की में चालक के सिर में चोट लग गई। इसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए और लूटी गई रकम आपस में बांट ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात सौ रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा यूपी-71बीटी/9763 बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा भी बढ़ाई गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश पाठक, आजाद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल अनिकेत पटेल, अनिल कुमार शामिल रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages