कायस्थ समाज ने धर्मनगरी में ‘चित्रगुप्त पीठ’ की स्थापना के लिए भरी हुंकार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 19, 2026

कायस्थ समाज ने धर्मनगरी में ‘चित्रगुप्त पीठ’ की स्थापना के लिए भरी हुंकार

चित्रकूट, के एस दुबे : जिला मुख्यालय में रविवार को कायस्थ समाज सेवा संस्थान और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनपद में ‘चित्रगुप्त पीठ’ की स्थापना सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कायस्थ समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष मेजर राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज पूरी तरह एकजुट है और चित्रकूट धाम में मिलकर नया इतिहास रचा जाएगा। बैठक में चित्रकूट धाम में ‘चित्रगुप्त पीठ’ की स्थापना के प्रस्ताव का सभी ने एक स्वर में समर्थन किया और अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पीठ के निर्माण के लिए तन, मन और धन से सहयोग देने का संकल्प लिया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि चित्रकूट का पूरा कायस्थ समाज पीठ स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है। मंडल प्रभारी धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि समाज हर तरह के आर्थिक सहयोग के लिए तैयार है, आवश्यकता मजबूत नेतृत्व की है। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सीमा निगम ने कहा


कि पीठ की स्थापना के लिए हर घर और हर परिवार को जोड़ने का वृहद अभियान चलाया जाएगा। युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रवि श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के सहयोग की भावना से कायस्थ समाज अपनी सामाजिक शक्ति का लोहा मनवाएगा। बैठक के अंत में एमएलसी चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई गई। पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि समाज एकजुट होकर अपने उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने के लिए काम करेगा। इस मौके पर आनंद सागर खरे, अवनीश श्रीवास्तव, केके माथुर, डॉ. सुनील श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, भूपेंद्र श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, डॉ. सुनीता श्रीवास्तव, गोविंद श्रीवास्तव, नवनीत श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, एडवोकेट सचिन श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, सारिका श्रीवास्तव, केके खरे, लखनलाल खरे, जितेंद्र निगम, प्रिया निगम, हेमेश चंद्र श्रीवास्तव, शर्मीला श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, हरिशंकर श्रीवास्तव, गोविद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages