विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का काँग्रेसियों ने फूँका पुतला - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 19, 2026

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का काँग्रेसियों ने फूँका पुतला

आक्रोशित काँग्रेसियों ने सरकार के विरोध मे चँदा चोर गद्दी छोड के लगाये गगनचुंबी नारे

बांदा, के एस दुबे । कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा राम भक्त श्रद्धालुओं द्वारा दान स्वरूप दी गई धन राशि को लेकर अमर्यादित टिपण्णी किए जाने पर आक्रोशित कांग्रेसियों द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से नारे बाजी करता हुआ जैसे ही बाहर निकला शहर कोतवाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल का सामना हुआ, सतीश महाना के पुतले को पुलिस द्वारा छीनने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन वह सफल न हो सके, आक्रोशित कांग्रेसियों ने पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया, पुतला दहन के समय कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित सहित अनेक पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ता जलने से जख्मी हो गए, जिनका प्राथमिक उपचार डॉक्टर बुलाकर कराया गया।


इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि "करोड़ों राम भक्त श्रद्धालुओं द्वारा राम मंदिर में दान स्वरूप नगदी और सोने चांदी के जेवरात दिए गए, करोड़ों रुपए का गमन करने वाली भाजपा सरकार के वरिष्ठ नेता एवं विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा यह कहना कि जिन राम भक्त श्रद्धालुओं द्वारा बेमन धन राशि दान स्वरूप दी गई है उन्हीं का धन चोरी हुआ है कांग्रेस जानना चाहती है कि क्या सतीश महाना त्रिकाल दर्शी है जो इस बात को जानते है कि किसने धन मन या श्रद्धा से दिया और किसने बेमन से आज तक की एस आई टी जांच में बड़े बड़े पदाधिकारियों के नाम के खुलासे हो रहे है लेकिन मौजूदा केन्द्र या राज्य सरकार इन पर कार्यवाही न कर बचाने का घोर पाप करने में लगी है जब तक ट्रस्ट के जिम्मेदार पदाधिकारियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही नहीं की जाती है तब तक कांग्रेस का आंदोलन सड़कों पर निकल कर जारी रहेगा साथ ही जनपद के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में पद यात्राएं कर जनमानस को चंदा चोरी के प्रति बतलाया जाएगा।"

इस अवसर पर प्रमुख कांग्रेस जन शामिल हुए- कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी, पीसीसी सदस्य पवन देवी कोरी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बल्देव वर्मा, डॉ संजय द्विवेदी दनादन, सूरज बाजपेई, जिला कांग्रेस महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, शोएब रिजवी, अमित तिवारी, कालीचरण निगम, जिला सचिव अम्बिका प्रसाद खेंगर, हेमन्त कुमार वर्मा, केशव पाल, जिला कांग्रेस कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, जिला प्रवक्ता राममिलन सिंह पटेल एडवोकेट, जिला कांग्रेस वक्ता राजेश कुमार गुप्ता, इरफान खान सभासद, कृपाशंकर सोनी, आरिफ निजामी, सत्यम सिंह, दिव्यांश वर्मा, गोविन्द प्रसाद, मण्डल अध्यक्ष शिवशरण सिंह, जितेन्द्र गुप्ता, लालबाबू राजपूत, के पी सेन, मोहम्मद इस्लाम, छेदीलाल धुरिया, जयवन्त सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages