चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : आगामी 29 जुलाई को मनाए जाने वाले विश्व बाघ दिवस को भव्यता से मनाने के क्रम में शुक्रवार को रानीपुर टाइगर रिजर्व द्वारा पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मानिकपुर में चित्रकला, निबंध और सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम ‘बाघों का भविष्य सुरक्षित करने’ की थीम पर आधारित रहा। कार्यक्रम में वन्यजीव प्रतिपालक गोविंद प्रसाद ने बच्चों को बाघ संरक्षण, मानव-वन्यजीव संघर्ष की जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रियाशी (कक्षा 11), मोहित सिंह (12) और रंजना (12) ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अंशिका
कुशवाहा (9), अंश सिंह (9) और अभा मिश्रा (9) विजयी रहे। निबंध प्रतियोगिता में सीनियर में रोहिणी देवी (12), धीरज कुमार (11), अतुल दीप अग्रहरि (12) और जूनियर में सागर मिश्र (10), अनुराग (9) व अभय सिंह (9) विजेता बने। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में विवेक कुमार (12), सूरज सिंह (12), विष्णु त्रिपाठी (12) और जूनियर वर्ग में हरिओम (10), आदित्य (9) व विमल (9) विजयी घोषित हुए। कार्यक्रम के बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर फील्ड डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार शुक्ला, क्षेत्रीय वनाधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य सपना सिंह, राम सिंह, एमपी पाडव, एके मिश्रा, संजय शुक्ला, जिला परियोजना अधिकारी गोपाल कृष्ण गुप्ता, गायत्री, अमरजीत, वन दरोगा ललित आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment