सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 23, 2026

सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसन

पुलिस मृतक के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की शुरू

बांदा /अतर्रा, के एस दुबे । थाना क्षेत्र के खुरहंड के पास स्थित इटराखुर्द गांव में बुधवार को सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान लवकुश यादव (उम्र 32-34 वर्ष), पुत्र मनीराम यादव निवासी ग्राम पचोखर, थाना अतर्रा के रूप में हुई है। लवकुश चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और अविवाहित था।


अंतिम बार देखा जानारू मृतक के पिता मनीराम यादव ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे उनका बेटा कृषि कार्य के लिए डीजल लेकर घर आया था। इसके बाद वह अपने दो दोस्तों के साथ घर से निकल गया था। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने लवकुश की हत्या किए जाने की गंभीर आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। जिस युवक पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है, उसके परिजनों ने आरोपों को नकारते हुए बताया कि लवकुश और उनका बेटा साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद दोनों कहाँ गए, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। अगले दिन उनका बेटा लवकुश की मोटरसाइकिल लेकर उसके घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने घटना को स्वाभाविक बताया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मृतक के दोनों दोस्तों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच जारी है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages