धान के खेत में पानी में डूबने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 22, 2026

धान के खेत में पानी में डूबने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परसौली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खेतों में धान की बेड (पौध) लगवाने गए एक 40 वर्षीय किसान की पानी में डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस अचानक हुई दुर्घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  परसौली गांव निवासी शिवकरन यादव (40 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय मैया दीन यादव मंगलवार को अपने खेतों पर धान की बेड लगवाने के लिए गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी बिट्टन देवी भी खेत पर गई थीं। शाम को पत्नी तो घर वापस लौट आईं, लेकिन शिवकरन घर नहीं पहुंचे। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटे, तो पत्नी ने घर के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोग उनकी खोजबीन करते हुए खेतों की


तरफ निकले। मृतक के भाई रामभवन यादव ने मंगलवार रात्रि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू से जानकारी देते हुए बताया कि जब वे लोग खोजबीन करते हुए खेतों पर पहुंचे, तो उनका भाई पानी में बेहोसी अवस्था में पड़ा मिला। परिजन तुरंत निजी साधन से शिवकरन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पहुंचे, जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के डॉक्टरों के द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दिया वही बबेरू कोतवाली पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंची। और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद से मृतक की पत्नी बिट्टन देवी तथा उनके एक पुत्र व एक पुत्री सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।  कोतवाली प्रभारी निरीक्षक  संजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages