बांदा, के एस दुबे । 15 अगस्त को प्रेस क्लब बंद रहने के मामले को लेकर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों में नाराजगी देखने को मिली। मामले को लेकर पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल विकास भवन पहुंचा और जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर प्रेस क्लब से जुड़ी व्यवस्थाओं तथा स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व पर क्लब बंद रहने के मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। पत्रकारों ने प्रेस क्लब से संबंधित अपनी समस्याओं एवं मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखते हुए जल्द समाधान किए जाने की मांग की। पत्रकारों का कहना था कि प्रेस क्लब पत्रकारों के लिए महत्वपूर्ण स्थान है, इसलिए इसकी व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के साथ ही राष्ट्रीय पर्वों पर भी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने पूरे मामले में गंभीरता से विचार कर उचित कदम उठाने की मांग की।


No comments:
Post a Comment