2027 में लगातार तीसरी बार प्रदेश में खिलेगा कमल: सुरेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 9, 2026

2027 में लगातार तीसरी बार प्रदेश में खिलेगा कमल: सुरेश

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का प्रथम आगमन पर जगह-जगह स्वागत

फतेहपुर, मो शमशाद । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य के प्रथम जनपद आगमन पर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत कर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच हुए स्वागत से कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए 2027 में लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने का संकल्प दिलाया।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत करते पार्टीजन।

सबसे पहले मिलन हार्डवेयर में राममिलन शिवहरे व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष अमित शिवहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुरेश मौर्य का स्वागत किया। इसके बाद दक्षिण मंडल के राधानगर में मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गुप्ता की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इसके बाद सागर कन्वेंट स्कूल में अशोक मौर्य और उमेश मौर्य के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। सागर कन्वेंट स्कूल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ को मजबूत करने के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचानी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के विस्तार में जुटने का आह्वान किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने तथा आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया। स्कूल परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश उपाध्यक्ष ने पौधारोपण किया। इस मौके पर अशोक मौर्य, उमेश मौर्य, सुशीला मौर्य, अपर्णा गौतम, अभिषेक श्रीवास्तव, स्वरूप राज सिंह, जूली, संतोष मौर्य, चंदन मौर्य, अमित मौर्य, राजकुमार मौर्य, लकी द्विवेदी, जितेंद्र सिंह, पप्पू, भोला सिंह, चंदन सिंह चैहान, अभिजीत भारती, अंकित सिंह, घनश्याम पाल, शिवा मौर्य, बैजनाथ, राजेश मौर्य, योगेंद्र कुशवाहा और शाहिद समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages